Tanzanian President Samia Suluhu Hassan, भारत-तंजानिया में स्थानीय मुद्रा में व्यापार करने की तैयारी,

Tanzanian President Samia Suluhu Hassan :- तंजानियाई राष्ट्रपति ने कहा कि ‘मैं उम्मीद कर रही हूं कि इस दौरे से दोनों देशों के बीच राजनीतिक और आर्थिक विकास के नए रास्ते खुलेंगे। मेरा देश भी उम्मीद कर रहा है कि हमारे पूर्वजों ने जो संबंध बनाए हुए हैं, वो आने वाले जेनेरशन तक जारी रहेगा।

Tanzanian President Samia Suluhu Hassan

पीएम मोदी ने तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन से नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय मुलाकात की। इस दौरान भारतीय विदेश मंत्री S जयशंकर भी मौजूद रहे। पीएम श्री नरेंद्र मोदी और तंजानिया की राष्ट्रपति की द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान कई अहम समझौतों पर भी सहमति बनी। इस दौरान प्रेसवार्ता के दौरान पीएम श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “भारत और तंजानिया के संबन्धों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होगा।

आज हम अपनी वर्षों पुराने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी से भी जोड़ दिए। आपसी व्यापार और निवेश के लिए भारत और तंजानिया अहम सहयोगी देश में से एक हैं। दोनों देश स्थानीय मुद्रा में व्यापार को बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। ICT सेंटर्स, वोकेशनल ट्रेनिंग और डिफेंस ट्रेनिंग के जरिए तंजानिया में स्किल डेवलेपमेंट और क्षमता निर्माण में भारत ने अहम योगदान दिया है। जल प्रबंधन, कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में  हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं और तंजानिया के लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं।

पीएम श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तंजानिया के जंजीबार में IIT मद्रास का कैंपस खोले जाने का एलान हमारे संबंधों में मील का पत्थर है। रक्षा के क्षेत्र में हमारे बीच पांच साल के रोडमैप पर सहमति बनी है। इसके तहत सैन्य ट्रेनिंग, मेरीटाइम सहयोग, क्षमता निर्माण और रक्षा उद्योग के क्षेत्रों में नए आयाम खुलेंगे। मुझे खुशी है कि तंजानिया ने वैश्विक बायोफ्यूल्स अलायंस में शामिल होने का फैसला किया है।  

रविवार को चार दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचीं तंजानियाई राष्ट्रपति
जानकारी के लिए आपको बता दें कि तंजानिया की राष्ट्रपति Tanzanian President Samia Suluhu Hassan अपने चार दिवसीय दौरे पर रविवार को भारत पहुंची। तंजानिया की राष्ट्रपति बनने के बाद से यह उनकी यह पहली भारत यात्रा है। भारत पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया। सोमवार को वह राष्ट्रपति भवन पहुंची, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद तंजानियाई राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका औपचारिक स्वागत किया गया। 

Tanzanian President Samia Suluhu Hassan

तंजानियाई राष्ट्रपति का दौरा :- सबसे पहले तंजानियाई राष्ट्रपति राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम श्रीनरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय मुलाकात के बाद वह सोमवार शाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली, साथ ही राष्ट्रपति द्वारा उनके सम्मान में आयोजित डिनर कार्यक्रम में हिस्सा ली। आज मंगलवार को तंजानियाई राष्ट्रपति एक बिजनेस और इन्वेस्टमेंट फोरम में शिरकत करेंगी।जानकारी के लिए आपको  बता दें कि 8 साल बाद तंजानिया के राष्ट्र प्रमुख का भारत दौरा है और इस दौरे से दोनों देशों के रिश्तों में मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसे भी पढ़े:- Total Facebook Company List, फेसबुक के कितने कंपनी हैं ?

Leave a Comment