YouTuber Manoj Dey Biography Age, Height, Qualification, Family, Wife, Net Worth in Hindi – मनोज डे का जीवन परिचय

मनोज दे कौन हैं – Manoj Dey Kaun Hai?

Manoj Dey Biography in Hindi – एक प्रसिद्ध कहावत है, सफलता किसी की मोहताज़ नही होती और जिसने भी सच्ची निष्ठा से और सच्ची लगन से मेहनत किया है उसे सफलता देर से ही सही पर अवश्य मिली है इसी कहावत को झारखंड के धनवाद जिले के बलियापुर प्रखण्ड के एक छोटे और पिछड़े गाँव से निकलकर एक लड़का ने ऑनलाइन अपनी एक नई पहचान बना रखा है जिसे आज सब लोग Manoj Dey के नाम से जानते है।

गरीब परिवार में जन्मे मनोज आज हर युवा साथियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुके है और उनको सीख दे रहें है कि जीवन में कैसी भी मुश्किल आये अपनी लक्ष्य को पाने के लिए हमेशा मेहनत करते रहना चाहिए। मनोज डे भारत के एक प्रसिद्ध टेक्निकल यूट्यूबर है जो अपने चैनल पर तकनीक और न्यू टिप्स एंड ट्रिक से संबन्धित विडियो बनाकर अपलोड करते रहते है। इनकी सफलता को देखते हुये धनवाद जिला के जिला प्रशासन इन्हे इस जिले का एम्बेसडर नियुक्त कर चुका है,

लेकिन इतनी बड़ी सफलता यूट्यूब और अपने वास्तविक जीवन में पाने के लिए इन्हे कई सालों का दिन-रात का मेहनत लगा हुआ है कई बार इन्हे अत्यधिक मेहनत करने के बावजूद भी असफलता मिली, लेकिन फिर भी यह कोशिश करते गए और एक दिन ऐसा आया कि यह अपने मुकाम की ओर सही मार्ग में बढ़ने लगे थे। अगर आप भी अपने जीवन में कुछ कर गुजरने की इक्षा रखते है और ऑनलाइन काम करके पैसा कमाना चाहते है तब आपको मनोज दे ( Youtuber ) का जीवन परिचय के बारें में अवश्य पढ़ना चाहिए,

जिससे आपको भी मोटिवेशन मिलने वाली है। इस ब्लॉग लेख में आपको YouTuber Manoj Dey Biography in Hindi के बारें में हर एक बातों को विस्तार पूर्वक बताया जाएगा, जिसे आप अब तक अंजान थे।

मनोज दे का जीवन परिचय – Manoj Dey Biography in Hindi

अगर आपसे पूछा जाये आप अपनी पहले से निर्धारित लक्ष्य को पाने के लिए कितना समय तक दिन – रात मेहनत बिना पैसा मिले कर सकते है शायद आपके पास इसका जवाब नही होगा, लेकिन आज हम जिस व्यक्तित्व के बारें में पढ़ने वालें है उनको 3 साल जीतोड़ मेहनत करने के बाद छोटी सी ही सफलता मिल पाई थी, लेकिन उसी सफलता के बल पर आज हर कोई Youtuber Manoj Dey Life Story से प्रचीत है।

मनोज डे प्रारम्भिक जीवन – Manoj Dey Birth and Family

टेक्निकल यूट्यूबर मनोज डे का जन्म 12 जुलाई 1996 को झारखंड राज्य के धनवाद जिले के बलियापुर प्रखण्ड के एक छोटे से और राज्य का सबसे पिछड़े गाँव में से एक में जन्म हुआ था। यह एक शुरू से ही गरीब मध्यवर्गीय परिवार से आते है

जिनके पिता घर के पास ही एक छोटी सी साइकल बनाने के दुकान को चलाते है जिससे पूरे घर का गुजारा भी बस दो वक्त की रोटी मात्र जितना ही हो पाती थी और इनकी माँ घर के सारे काम किया करती थी और एक बार आर्थिक स्थिति इस कदर खराब हुई कि इन्हे खेतों में मजदूरी भी करना पड़ा था।

इसे भी पढ़े:- Tiktok बनी स्टार संचिता वासु कौन है, Sanchita Basu Kaun Hai, Sanchita Basu Biography Hindi

मनोज दे का जीवन परिचय – Manoj Dey Biography

नाम मनोज कुमार मोदक
उपनाम मनोज डे
जन्मतारिख 12 जुलाई 1996
जन्मस्थान धनवाद (झारखंड)
उच्च शिक्षा स्नातक
धर्म हिन्दू
पेशा यूट्यूबर
चैनल नेम Manoj Dey 
Subscribers 3.1M+
जीवनसाथी जयोति श्री महतो
इनकम 2.3 लाख+ / महिना

मनोज दे परिवार – Manoj Dey Family

इनके परिवार में उस समय तक कूल 6 सदस्य थे, जिसमें यह दो भाई, दो बहन और माता-पिता शामिल थे। छोटी परिवार होने के बाद भी घर की स्थिति उतनी ठीक नही थी और रहने में भी काफी दिक्कत हुआ करती थी।

मनोज डे की शिक्षा – Manoj Dey Education

जब मनोज डे थोड़े बड़े हुये तो इनके पिताजी पास ही एक प्राइवेट स्कूल में नामांकन करवा दिया, जिसमें यह हर दिन जाकर पढ़ाई किया करते थे, लेकिन कक्षा 6 में आने के बाद प्राइवेट स्कूल के फीस देने के पैसे नही होने की वजह से इनको सरकारी स्कूल में नामांकन करवाना पड़ा था।

उसी स्कूल से यह आगे की पढ़ाई जारी रखें और वर्ष 2010 में इन्होने फ़र्स्ट डिवीजन से 10th क्लास पास किया। जिससे खुश होकर इनके पिता मनोज के अत्यधिक जिद्द करने के कारण कर्ज लेकर इन्हे एक नई कम्प्युटर दिलवाएँ। फिर और अगले दो वर्षो में इन्होने 12th क्लास की परीक्षा अच्छे-खाँसे नंबरों से पास किया। मनोज को शुरू से ही टेक्निकल चीज़ों को सीखने में अत्यधिक रुचि था, इसलिए यह ITI करना चाहते थे,

लेकिन उसमें सिर्फ एडमिशन करवाने के लिए 15 हजार रुपयों की जरूरत थी, जो इनके पास नही थी यह इस बात को लेकर बहुत दुखी थे कि उनके पास आगे की पढ़ाई करने के लिए भी पैसे नही है, पर किसी के सुझाव देने के कारण मनोज डे ने अपनी पिता के द्वारा दिया गया कम्प्युटर सिस्टम को बेचकर आईटीआई में एडमिशन करवा लिए, जहां इन्हे कई तरह की शिक्षा मिलने लगा था। यह बताते है कि अपनी पॉकेट खर्च निकालने के लिए एक मोबाइल रिपेयरिंग शॉप पर काम किया करते थे

पर किसी कारणवश वह अपने गाँव के लोगों के साथ गुजरात के एक कपड़े के फैक्ट्री में आईटीआई डिग्री के बेसिस पर जॉब करने चले गए, जहां का वातावरण उनके अनुकूल नही था और वह उस जॉब को छोडकर घर आ गए और घर पर ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया।

मनोज डे यूट्यूब चैनल – Manoj Dey Youtube Career Journey – Manoj Dey YouTuber

उस समय इनके पास Samsung J2 मॉडल का मोबाइल था, जो उतना अच्छा भी नही था। एक दिन की बात है उनको फीस भरने के लिए पैसो की जरूरत थी, लेकिन उनके पास पैसा नही था ऐसे में वह इंटरनेट पर “ऑनलाइन पैसा कमाने का तरीका” कीवर्ड को सर्च करने लगे।

फिर क्या था गूगल इनको YouTube से पैसा कमाने का तरीका के बारें में विस्तार से बता दिया कि किस प्रकार यूट्यूब पर विडियो अपलोड करके ऑनलाइन पैसा कमाया जा सकता है। उस ब्लॉग आर्टिकल से प्रेरित होकर उन्होने कॉमेडी का यूट्यूब चैनल की शुरुआत किए।

जिसमें गाँव के ही युवा साथियों की सहायता से वह कॉमेडी टाइप का विडियो बनाकर अपलोड किया करते थे यह सिलशिला छ: महीने से ऊपर तक चली, जिसमें थोड़ी – सी भी सफलता नही मिल पा रही थी इसलिए उस चैनल को ही बंद कर दिया गया था।

मनोज को गिटार बजाना भी पसंद था और वह अपनी इस पसंद को प्रोफेशन में बदलने के लिए एक नई चैनल की शुरुआत की, जिसमें मेहनत करने के बाद भी असफलता हाथ लगी। निराश हो चुके मनोज ने एक बार फिर से मेहनत करने की सोची और Technical Manoj नाम का एक नई चैनल की शुरुआत की।

जहां पर वह मोबाइल, एप्स, सॉफ्टवेर, टिप्स & ट्रिक और कम्प्युटर से संबन्धित विडियो को अपलोड करने लगे, जिसमें लोगों का थोड़ा-बहुत रिसपोन्स भी आने लगा था और ऐसे में उनके चैनल पर 1000 Subscribers और 4000 टाइम्स व्यूज़ आने के बाद टेक्निकल मनोज चैनल Google Adsense के द्वारा Monetized हो चुका था और चैनल से अरनिंग होना शुरू हो चुका था और जब उनके एडसेंस अकाउंट में 80 डॉलर से अधिक हो गए तो वह अपने घर में बताए कि वह यूट्यूब पर विडियो अपलोड किया करते है

और वहाँ से उनकी कमाई भी शुरू हो चुका है जब उनके पिता को यह बात पता चला तो वह इन्हे बहुत डांटने लगे थे कि सरकारी नौकरी का तैयारी नही करके यह सब बेकार की काम कर रहा है जिसमें इसे कोई मूर्ख बना रहा है मनोज अपने पिता से बस एक महीने का और समय मांगा कि इतने दिनों बाद मेरा पहला ऑनलाइन कमाया गया पैसा बैंक अकाउंट में आ जाएगा, पर उनके ही किसी गलती (Invalid Ads Click) की वजह से उस चैनल का monetization disabled कर दिया गया था।

जिससे उनके द्वारा किया गया मेहनत और कमाया गया पैसा सब डूब चुका था और इनको एक बार फिर से असफलता का सामना करना पड़ा था जिसने इन्हे पूरी तरह से बिखेर दिया था और हमेशा अपनी गलती पर खुद को ही कोसने लगे थे।

इसे भी पढ़े:- Physics Wallah Alakh Pandey Biography Age, Height, Qualification, Family, Wife, Net Worth & More- फिजिक्स वाला अलख पाण्डेय का जीवन परिचय 2022

यूट्यूबर मनोज डे की सफलता की कहानी – Manoj Dey Success Story in Hindi

कई बार सच्ची मेहनत करने के बावजूद मनोज डे को असफलता ही हाथ लगी थी, लेकिन यह लड़का रुकने वाला कहा था, इसने बस आखरी बार एक और रिस्क लेने का सोचा और 24 नवम्बर 2016 को Manoj Dey नाम की एक नई YouTube Channel की शुरुआत की।

जहां पर यह एक बार फिर से टेक्निकल और टिप्स & ट्रिक से संबन्धित विडियो बनाने लगे और हर उस गलती से बचते गए, जिसे वह पहले से करते आ रहें थे। लोगों ने इसके वर्क की प्रशंसा की और जल्द ही चैनल पर Subscribers की संख्या तेजी से बढ़ने लगा था

जिसके बाद एक बार फिर से इनका चैनल Monetized हुआ और लगभग 2 सालो के मेहनत करने के बाद पहला YouTube का Payment 31 जुलाई 2018 को 197 डॉलर का आया था। मनोज इस बात से अच्छी तरह से प्रचीत हो चुके थे कि यूट्यूब पर शुरुआत पर मेहनत कर दिया जाएँ तो आगे का फ्युचर यूट्यूब खुद बनाने लगता है। देखते ही देखते इनके चैनल तेजी से ग्रो करने लगा था क्योंकि जियो के 4जी नेटवर्क आने के बाद बहुत लोग यूट्यूब से जुड़ते जा रहें थे

जिनके पास टेक्निकल नॉलेज की कमी होने के कारण वह यूट्यूब की मदद लेते थे और अधिकतर रिज़ल्ट में Manoj Dey चैनल का ही विडियो शो करता था जो इनके लिए प्लस पॉइंट साबित हुई। वर्तमान में मनोज डे के यूट्यूब चैनल पर 33.1 लाख से भी अधिक Subscribers है और यह दो चैनलों पर हर दिन न्यू विडियो अपलोड करते रहते है। पहली चैनल के बारें में आप अच्छी तरह से जान ही चुके है

तो वही दूसरी चैनल Manoj Dey Vlog पर 8.8 लाख से अधिक Subscribers है जहां पर वह रियल लाइफ से रिलेटेड Vlogging Videos अपलोड किया करते है और दोनों चैनलों से यह अच्छे खासे पैसे कमाते आ रहें है।

Manoj Dey Total Income Per Month – manoj dey net worth

इनके द्वारा ऑनलाइन पैसा कमाने का सबसे बड़ा स्रोत YouTube है इन्होने एक इंटरव्यू में बता चुके है कि वह हर महीने सिर्फ यूट्यूब से 2.3 लाख से अधिक रुपया कमा लेते है। इसके अलावा जब वह किसी मोबाइल या एप्लिकेशन का प्रमोशन करते है

तब भी वह इसके मदद से अच्छे खासे पैसा काम लेते है। गरीब मध्यवर्गीय परिवार का एक लड़का अपनी मेहनत के बल पर आज हर महीने लाखों रुपया ऑनलाइन काम करके कमा रहा है। इनकी सफलता को देखते हुये, इनके आस – पास के घर-गाँव में यूट्यूब पर व्लोग्गिंग करने वालों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है और सभी इनको अपना गुरु मानते है और जब भी कोई समस्या आती है तब इनसे पूछ लेते है। आज मनोज के पास महंगी गाड़ी, मोबाइल, घर, बाइक इत्यादि है।

इसे भी पढ़े :- म्यूचुअल फंड में निवेश कैसे करें – Mutual Fund Me Invest Kaise Kare – How To Invest Mutual Fund Hindi

FAQ’s – Manoj Dey Biography in Hindi

Manoj Dey date of birth

12 जुलाई 1996

Manoj Dey GF

Jyoti Shri Mahato , अब इनकी ज्योति श्री से शादी हो चुकी हैं। 

Manoj Dey gf

Manoj Dey income per month

2.3 लाख से अधिक

Manoj Dey Education

Graduation

manoj dey age

27 साल

Conclusion

इस ब्लॉग लेख में आपको मनोज दे का जीवन परिचय – Manoj Dey Biography in Hindi के बारें में विस्तृत जानकारी पढ़ने को मिला है। आशा करते है आपको Youtuber Manoj Dey के बारें में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी।

अगर आपको लगता है इस प्रेरणादायक लाइफ स्टोरी को दूसरे साथ शेयर करके उन्हे मोटिवेट करना चाहिए, तब इसे सबके साथ सोश्ल मीडिया पर अवश्य साझा करें। शुरू से अंत तक इस ब्लॉग लेख को पढ़ने के लिए आप सभी का तहेदिल से शुक्रिया…

इसे भी पढ़े:- Biography Vipin Yadav Math Masti Youtube Channel से मुखिया चुनाव जीत तक की सफर कैसे किये 2022?

इसे भी पढ़े :- निवेश किसे कहते हैं और निवेश के प्रकार होते हैं साथ ही निवेश क्यों करना चाहिए।